जिला टॉप की सूची में पांचवा स्थान पाने वाले मेधावी छात्र का हुआ सम्मान

जिला टॉप की सूची में पांचवा स्थान पाने वाले मेधावी छात्र का हुआ सम्मान

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।विकासखंड पूरा बाजार ग्राम पंचायत ऐमी आलापुर मजरे करौंदी के छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं के छात्र सत्यम कुमार निषाद पुत्र तुलसीराम निषाद ने जिले की वरीयता सूची में 5 वां स्थान प्राप्त किया।शिवकली देवी इंटर कॉलेज सुबटहा रसूलाबाद से जिसमें 453/500 अंक 90.60% प्राप्त किया।जबकि सन 2024 में हाई स्कूल में हाई स्कूल 2024 में भी टॉप 10 की सूची में शामिल रहा।वीआईपी पार्टी जिलाध्यक्ष जशपाल निषाद ने सत्यम कुमार निषाद को इस शानदार सफलता के लिए उनके माता पिता को हार्दिक बधाई एवं बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।आपकी यह उपलब्धि समाज, क्षेत्र और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।शिक्षित बनो सफलता और सपने साकार करो यही कामना है।जशपाल निषाद ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की छाया भेंट की साथ ही सत्यम कुमार निषाद को माला पहनाकर लोगों ने बधाइयां दी। इस मौके पर राम निहाल निषाद,नाथ निषाद,निषाद जयंती अध्यक्ष राम दुलारे निषाद,मास्टर कृष्ण चंद निषाद, लालमणी निषाद, छोटे भाई संजय निषाद,राम सूरत निषाद, पूर्व जिलापंचायत सदस्य राम अजोर निषाद तथा उनके परिजनों व गांव के अन्य लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *