पारा पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के निर्देशन, गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन,अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सचिन कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा अभियुक्त 1 मंटू उर्फ • सुमित गौतम पुत्र मूलचंद्र नि० रंदामऊ थाना कछौना जिला हरदोई उम्र करीब 37 वर्ष 2. संदीप पासी उर्फ भूरा पुत्र स्व० श्रीपाल नि० सईदापुर थाना बघौली जिला हरदोई उम्र करीब 30 वर्ष 3. मुंशीलाल पुत्र सुंदर लाल नि० भिटौली खुर्द प्राथमिक विद्यालय के पास थाना मड़ियांव जि० लखनऊ उम्र करीब 58 वर्ष को तिकुनिया तिराहा के पास से तथा 4. सलमान पुत्र अजमुल हसन नि० गोपालगंज गौसगंज थाना कासिमपुर जिला हरदोई उम्र करीब 30 वर्ष को ग्राम गोपालगंज गौसगंज थाना कासिमपुर जिला हरदोई से आज दिनांक 18/09/2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 07 जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी टूटे हुए पैर के लच्छे सफेद धातु, 03 अदद अगूठी रिंग पीली धातु, 02 अदद अगूठी सफेद धातु 01 अदद सिक्का बड़ा व एक अदद सिक्का छोटा सफेद धातु, 03 अदद मंगलसूत्र / लाकेट पीली धातु, 01 चेन सफेद धातु, 08 अदद बिछिया सफेद धातु, 01 जोड़ी टॉप्स पीली धातु, 01 अदद खाली सिलेण्डर इण्डियन गैस व 05 अदद मोबाइल फोन व 3800/- रू नकद बरामद हुआ, जो कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 311/21, धारा 457/380 भादवि व मु०अ०सं० 231/21 धारा 457/380 भा मु0अ0सं0 225/21 धारा 457/380 भादवि0 मु0अ0सं0 361/21 धारा 380 भादवि०, मु०अ०सं० 1 368/21 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित माल है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अपराध का संक्षिप्त विवरण अभियुक्तगण द्वारा लोगो के घरों का ताला, खिड़की व घरो तोड़कर चोरी व – नकबजनी की घटना कारित की जाती है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सचिन कुमार सिंह, दीपक कुमार पाण्डेय, राहुल त्रिपाठी , चन्द्रभान सिंह,
अर्जुन सिंह कांस्टेबल अरूण कुमार शैलेश कुमार,अभिषेक कुमार, शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *