वैश्य समाज की राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी: आरती जायसवाल

वैश्य समाज की राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी: आरती जायसवाल

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।अखिल भारतीय वैश्य महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता (कसौधन) को बुधवार को मया स्थित उनके आवास पर बधाई दी गई। इस दौरान गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद व जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि.) की अध्यक्ष आरती जायसवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

आरती जायसवाल ने कहा कि वैश्य बिरादरी अभी राजनीति में पीछे है, लेकिन जिस दिन समाज में राजनीतिक सहभागिता की भावना जागृत होगी, उस दिन केंद्र और प्रदेश की सरकारों में इसकी अहम भूमिका देखने को मिलेगी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव कसौधन ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज की आबादी करीब 60 हजार है। समाज को संगठित करने के लिए जल्द ही जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल, समेत कई लोग मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *