मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सीओ सिटी,इंस्पेक्टर नगर व महिला एसओ अपने छात्रों को सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
अयोध्या।गुरुवार को महिलाओं एवं बालिकाओं/छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण के अंतर्गत कार्यक्रम नाका स्थित चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया।इस मौके पर नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा व रक्षा करने के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला व नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को सजग और सुरक्षित रहने के कई टिप्स बताये।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि “कुछ पल फाउंडेशन” की अध्यक्ष नीलम मंध्यान ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ उमेश चौधरी ने वहां आए सभी अतिथियों का स्वागत किया व कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं। नर्सिंग कॉलेज की डायरेक्टर डॉ जयंती चौधरी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना की और इसे नारी शक्ति की रक्षा के लिए बहुत सराहनीय कदम बताया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के इस मौके पर मिशन शक्ति टीम की सभी महिला पुलिस के अलावा चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधक केपी मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ विशाल अल्बर्ट, उप प्रधानाचार्या रिंकी शुक्ला सहित कालेज के सभी अध्यापक अध्यापिकायें व छात्राएं मौजूद थे
।

