आंधी-तूफान से जनहानि एवं विद्युत व्यवस्था को नुकसान से राहत दिलाने मे जुटे प्रशासनिक अधिकारी
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।जिले मे आधी-तूफान से जनहानि एवं विद्युत व्यवस्था को नुकसान से राहत दिलाने मे प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी जुटे रह।पिछले दो दिनों मे आए तेज आंधी-तूफान एवं खराब मौसम के कारण हुई क्षति का आंकलन किया गया है।इस प्राकृतिक आपदा में कुल 7 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई है।जिसमें सोहावल में एक व बीकापुर में छ: मृत्यु हुई है।एसडीएम सोहावल सविता व बीकापुर एसडीएम दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।आंधी-तूफान के चलते विद्युत व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग के सभी खण्डों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में लगभग 1300 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।जिसको लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों के शीघ्र प्रतिस्थापन एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विद्युत विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जनहानि के मामलों में राजस्व विभाग की टीम द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही
है।

