कारगिल शहीदों की स्मृति में 3 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कारगिल शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम् पटेल रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।अयोध्या पहुंचने पर शिवम् पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक सफर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा सफल होगी और वे विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और कारगिल शहीदों के सम्मान को समर्पित है। महज 20 वर्षीय शिवम् पटेल, जो बी.कॉम फाइनल ईयर के छात्र हैं, माउंटेन साइक्लिंग (एमटीबी) में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वर्ष 2016, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके शिवम् ने 1 नवंबर 2022 से 2023 तक 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पूरी कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।इसके अलावा उन्होंने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में काला पत्थर (एवरेस्ट क्षेत्र) तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।यह यात्रा उनके पैतृक गांव करौता (महाराजगंज) से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूर्ण होगी।
अयोध्या में इस ऐतिहासिक यात्रा को जियो स्पार डेवलपर का सहयोग प्राप्त हुआ। कंपनी के प्रबंध निदेशक तुषार गोयल ने शिवम् के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा देश की असली ताकत है और ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देते हैं।इस अवसर पर जियो स्पार डेवलपर परिवार की ओर से प्रबंध निदेशक तुषार गोयल, दिव्या गोयल (निदेशक), योगेश जांगिड़, आशीष सैनी, शरद श्रीवास्तव, संतोष यादव सहित समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे।शिवम् पटेल की यह यात्रा न केवल कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त अभियान बनती जा रही
है।

