उप-जन कल्याण समिति, गोमतीनगर, लखनऊ की बैठक अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ: दिनांक 03 मई 2026 को विराम खण्ड–5, गोमतीनगर स्थित 5/323 पर विराम खण्ड–5 उप-जन कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की और क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
डॉ. भरत राज सिंह (अध्यक्ष), श्री आर. एन. सिंह (उपाध्यक्ष), श्री राकेश जैतली (खण्ड प्रभारी), श्री राकेश कुमार तिवारी (कोषाध्यक्ष), श्री संजय निगम (सचिव, महासमिति), डॉ. आर. पी. शर्मा, श्री अतुल कुमार जौहरी, श्री नित्यानन्द पाण्डेय (कार्यकारी सचिव) एवं श्री मुकेश सिंह (आमंत्रित सदस्य)।
विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए:
क्षेत्र के सभी पार्कों में वर्षा जल संचयन (हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही कराने का निर्णय लिया गया।
उपसमिति के पूर्व बैंक खाते को पुनः संचालित करने पर सहमति बनी।
वार्षिक शुल्क संग्रह अभियान हेतु एमआईजी, एलआईजी एवं एचआईजी वर्गों के लिए अलग-अलग सदस्यों को अधिकृत किया गया।
“अपना पार्क” में अशोक के वृक्षों की कटाई-छंटाई नगर निगम के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया।
एलआईजी पार्कों में जहां जिम उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, वहां इन्हें स्थापित कराने हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अनुरोध भेजा जाएगा।
जिम उपकरणों के वार्षिक रखरखाव के लिए एलडीए के अधिशाषी अभियंता को अवगत कराने पर चर्चा की गई।
आगामी चुनाव के लिए 30 दिन पूर्व नोटिस जारी करने तथा कार्यकाल को पाँच वर्ष करने पर सहमति बनी।
चुनाव अधिकारी एवं ऑब्जर्वर के नामों पर विचार किया गया।
चुनाव की तिथि 07 जून 2026, सायं 5 से 7 बजे निर्धारित की गई तथा इसी दिन अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क (रामभवन के सामने) वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष द्वारा पार्क के योग केंद्र में कुर्सी एवं जाली लगाने हेतु ₹10,000 का अनुदान देने की घोषणा की गई।
रेलवे लाइन के समीप स्थित भूमि को पार्क के रूप में विकसित कराने हेतु एलडीए को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत हेतु मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाने के लिए गोमती नगर जनकल्याण महासमिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में महासमिति के सचिव श्री संजय निगम ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
डॉ. भरत राज सिंह
अध्यक्ष, विराम खण्ड–5 उप-जन कल्याण समिति
गोमतीनगर, लखनऊ

