संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी सक्रियता ही सफलता की कुंजी है: महेश चंद्र श्रीवास्तव 

संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी सक्रियता ही सफलता की कुंजी है: महेश चंद्र श्रीवास्तव

 

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण वर्ग योजना

पर मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

 

जौनपुर,05 मई । यूपी के जौनपुर में भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत मंगलवार को जौनपुर जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी सक्रियता ही सफलता की कुंजी है। कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं और उनके समर्पण से ही संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने जनसंपर्क, सेवा कार्य और संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और नियमित रूप से कार्यसमिति बैठकें आयोजित करने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संगठन की ताकत को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। वहीं, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं के समर्पण से बना है, जो सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले प्रयासों का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह और सुशील उपाध्याय ने भी संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *