भेलसर से रेछघाट पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरु

भेलसर से रेछघाट पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरु

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिले के रुदौली क्षेत्र में भेलसर से रेछघाट पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की धर्मार्थ कार्य योजना के तहत यह परियोजना क्रियान्वित की जा रही है।विभागीय टीम ने सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान लगाने शुरू कर दिए हैं,जिससे अवैध कब्जा धारियों में हलचल है।इस परियोजना के तहत 22.50 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 58.65 करोड़ रुपये है। यह सड़क 10 मीटर चौड़ी की जाएगी,जिससे रुदौली नगर को भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी।विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क की सीमा में आने वाले 13 मीटर तक के सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने स्वयं कब्जा नहीं हटाया, तो विभाग बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा और संबंधित खर्च की वसूली भी की जाएगी।यह मार्ग गोमती नदी पर बने रेछघाट पुल के माध्यम से विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगा।इससे स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *