मैं भी वर्दी पहनूँगी
ममता रावत
कक्षा: 8वीं
बनना है मुझे भी एक पुलिस ऑफिसर,
यही मेरा सपना है, अपना सा प्यारा सा,
एक दिन पुलिस की वर्दी पहनकर,
मैं भी समाज में बदलाव लाऊँगी,
लड़कियों के सपनों को नई उड़ान दिलाऊँगी,
और तोड़ दूँगी उन पुरानी रूढ़ियों को,
जो कहती हैं कि सिर्फ बेटे ही आगे बढ़ते हैं,
दुनिया को दिखा दूँगी कि लड़कियां भी,
जो मुकाम चाहे, हासिल कर सकती हैं,
मैं बनूँगी अपने माँ-बाबा की उम्मीद,
उनकी ज़िंदगी का सहारा।।

