डीएम के आदेश पर हुई त्वरित कार्यवाही

डीएम के आदेश पर हुई त्वरित कार्यवाही

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान आवेदक बालकृष्ण निवासी कुचेरा तहसील मिल्कीपुर अयोध्या ने से0नि0 नायब तहसीलदार द्वारा किये गये अवैध आदेश की जांच हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था। तत्क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी ने तत्कालीन नायब तहसीलदार श्री रामप्रकाश मिश्र से0नि0 एवं तत्समय कार्यरत पेशकार नायब तहसीलदार मिल्कीपुर के द्वारा विहित प्रक्रिया का पालन न करके व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाते हुये आदेश पारित किया गया है और कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आवेदक कमल कुमार शुक्ला निवासी कोटिया मिल्कीपुर तहसील मिल्कीपुर अयोध्या ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी किये जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकाराी ने बी0डी0ओ0 अमानीगंज को परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्क्रम में बी0डी0ओ0 अमानीगंज द्वारा आवेदक को नकल दे दी गयी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिकायतकर्ता को खड़ा ना रखा जाए,सम्मानपूर्वक बैठा कर उनकी शिकायतें सुनीं जाए। उन्होंने ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को त्वरित राहत मिले और उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *