सड़क हादसे में महिला के दर्दनाक मौत
फोटो
अयोध्या।मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो के बाहर गेहूं से लदी तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला नसीमा की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतका महिला अपने बेटे तौकीर खान पुत्र समीम खान के साथ किसी काम से बाइक पर कहीं जा रही थी कि इसी बीच यह हादसा हो गया।मृतका की की पहचान पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बारून चौकी अंतर्गत पहुपीपुर निवासी के रूप में हुई है।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।मां के शव के पास बैठा बेटा देर तक रोता-बिलखता रहा,जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एफसीआई गेट के बाहर रोजाना ट्रकों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किया जाता है।गार्डों और ट्रक चालकों की मिलीभगत तथा पहले अंदर घुसने की होड़ के चलते क्षेत्र में लगातार जाम और अव्यवस्था बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं, बावजूद इसके यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।सूचना मिलते ही सहादतगंज पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

