क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के चलते ही दोस्त ने की थी युवक की हत्या

क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के चलते ही दोस्त ने की थी युवक की हत्या

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता )

अयोध्या।14 मई को कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव के पास हुई युवक की हत्या का खुलासा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में किया।बताया कि युवक की हत्या उसके साथियों ने उसके क्षेत्र में बढ़ते कारोबार तथा प्रभाव के चलते द्वेष बस किया था।पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 14 मई को ग्राम विट्ठलपुर में पुलिस को एक घायल व्यक्ति के मिलने की सूचना मिली।पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी बीकापुर भिजवाया लेकिन गंभीर हालत होते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर।दिया जहां पर चिकित्सालय ले जाते समय बीच में ही युवक ने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान अभिषेक दूबे उर्फ रिंकी मिश्रा के रूप में हुई थी। बताया कि मृतक अभिषेक दूबे किन्नर का कार्य करता था। और मांगलिक कार्यक्रमों में जाकर लोगों से पैसे वसूलते थी।इसके कार्य को लेकर आरोपी अंशु मौर्या पुत्र दीनानाथ मोर्या निवासी सराय खरगी थाना बीकापुर,नताशा किन्नर पुत्री राम प्रसाद जिनवा चौराहा नारायनपुर जिला बस्ती तथा विजय ढोलकिया पुत्र राम लौट निवासी ग्राम हाथिगों थाना हैदरगंज ने मृतक को कई बार धन न वसूलने के लिए समझाया लेकिन न मानने पर 10 मई को जब अभिषेक दूबे उर्फ रिंकी मिश्रा का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था इस दौरान उसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इन तीनों आरोपियों ने मृतक को कैंट रेलवे स्टेशन के समीप से उसे जबरन अपने साथ कार से कूड़ेभार ले जाकर अन्य साथियों द्वारा मारपीट की गई। और उसे गाड़ी से कुचेरा होते हुए इनायत नगर ले जाया गया जहां नताशा तथा अन्य कीनन द्वारा लाठी डंडों से प्रहार किया गया जिसके चलते मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में आरोपी छोड़कर फरार हो गए बताया।घटना का खुलासा करने वालों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीकापुर अमरेंद्र बहादुर सिंह एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *