जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षा 08 जून, 09 जून एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिवस दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा हेतु जनपद में कुल 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 21 केन्द्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 07 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। जनपद में प्रत्येक पाली की परीक्षा के दौरान 9216 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, यातायात एवं अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगा। केंद्र व्यवस्थापक अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। परीक्षा अवधि के दौरान मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *