राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने मृतक ढाबा व्यापारी विजय यादव के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने मृतक ढाबा व्यापारी विजय यादव के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की

 

 

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों द्वारा बड़े मंगल का भंडारा धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पारा इकाई, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में रायबरेली रोड, कल्ली पश्चिम में गुड्डू तिवारी के नेतृत्व में तथा अयोध्या रोड इकाई अध्यक्ष रतन दास के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे उपस्थित रहे। उनके साथ राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, नितिन सचान, धर्मराज यादव, चंद्रभान यादव, अंगद सिंह, संजय दीक्षित, शत्रुघ्न प्रसाद, सत्येंद्र यादव, सत्या यादव, अमित श्रीवास्तव, जय सिंह पटेल, अमोल सिंह, नीरज त्रिवेदी, ओम प्रकाश, अखिलेश शुक्ला, गुलाब सिंह यादव, देव वर्मा, राजेश गौतम, सनत शुक्ला, भूपेंद्र सिंह चौहान, संजय गुप्ता, सैयद जहीर चिश्ती, योगेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ कन्या पूजन भी संपन्न कराया गया।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने मृतक ढाबा व्यापारी विजय यादव के परिवारजनों एवं उनके पिता से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन एवं व्यापारी समाज परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *