*विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पौधा मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत मेडिकल कालेज जौनपुर में किया गया वृक्षारोपण

*विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पौधा मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत मेडिकल कालेज जौनपुर में किया गया वृक्षारोपण

देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना

*जौनपुरः* विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘‘एक पौधा मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत आज मेडिकल काॅलेज, जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, प्रो0 आर0 बी0 कमल, उप प्रधानाचार्य प्रो डा0 आशीष यादव, एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक व कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं की स्मृति व सम्मान में एक-एक पौधा रोपित किया।

प्रधानाचार्य, प्रो0 आर0 बी0 कमल ने अपने उद्बोधन में कहा कि- ‘‘मां न केवल जीवन की जननी होती है, बल्कि वह हमारे संस्कारों, मूल्यों और संवेदनाओं की प्रथम शिक्षिका भी होती है। उनके नाम पर पौधा लगाना केवल प्रकृति से जुड़ाव नहीं, बल्कि भावनात्मक कृतज्ञता की भी अभिव्यक्ति है।’’ आज हम सभी मिलकर 500 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण करेंगे जिसमें नीम, पीपल, अशोक, आम, अमरूद, आवला एवं छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।

‘‘एक पौधा मां के नाम’’- यह केवल एक पर्यावरणीय अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी भावनाओं, कर्तव्यों और संस्कारों से जुड़ा एक गहन संदेश है। मां-जो जीवन की जननी है, जो निःस्वार्थ प्रेम, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति है, उनके नाम पर एक पौधा लगाकर हम न केवल प्रकृति को उपहार दे रहे हैं, बल्कि उस देवी स्वरूप मां को भी एक संजीवन श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चो की देखभाल करती है उसी प्रकार हमें इन पौधों की देखभाल करनी है। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक डा0 संजीव यादव का आभार व्यक्त करता हूं और सभी को इस अभियान में सहभागी बनने हेतु बधाई देता हूं।

कार्यक्रम के दौरान काॅलेज परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने हेतु संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो0 भारती यादव, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 चन्द्रभान, डा0 नवीन सिंह, डा0 संजीव यादव, डा0 अर्चना, डा0 प्रियका सिंह, डा0 अरविन्द यादव, डा0 अनिल कुमार, डा0 अवधेश गुप्ता, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 पंकज कुमार, डा0 मिथिलेश, डा0 अनवर सलामत, डा0 जयन्त शर्मा इत्यादि चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *