अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या) जिले में पुलिस चौकी रामपुर भगन क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया गया कि लगभग 1 सप्ताह में चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में हुई 4 घरों में चोरियों से आस-पास के गांवों में दहशत फैल गई है।रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के विजयनपुर सजहरा निवासी रामतेज वर्मा के घर मे गत बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे से जीने के रास्ते से घर के अंदर घुसकर नगदी सहित लाखों रुपए का आभूषण उठा ले गए।वही दूसरी घटना शुक्रवार की रात ग्राम सभा कनकपुर झागरौली बाजपेई का पुरवा निवासी कमला प्रसाद वर्मा के घर में बीती रात अज्ञात चोर जीने के सहारे अंदर घुस गए और नगदी सहित लगभग दो लाख रुपए का सोने चांदी का आभूषण उठा ले गए।जबकि तीसरी घटना लगभग 5 दिन पूर्व ग्राम सभा विजयनपुर सजहरा नाहरपुर निवासी जयराम वर्मा अपने खेतों मे लगी फसलों को बचाने के लिए झटका मशीन लगाया था।जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए और चौथी घटना नाहरपुर निवासी राम शंकर यादव के घर से अज्ञात चोर नगदी सहित लगभग चालीस हजार रुपए का सामान उठा ले गए । जिसकी तहरीर पीड़ितों ने चौकी रामपुरभगन कर दिया है।वही पीड़ितों का आरोप है कि रामपुर भगन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर तमाशबीन बनी हुई है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह क्षेत्र में बेखौफ चोरियां कर रहे हैं।

