दूल्हे आजाद बिंद की हत्या और गाजीपुर में कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग 

 

दूल्हे आजाद बिंद की हत्या और गाजीपुर में कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग

 

 

जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय मानव समाज पार्टी ने आजाद बिंद की हत्या में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दर्जनों कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा है। संगठन ने कहा कि जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या और गाजीपुर में कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जाँच की जाए। जौनपुर में 1 मई 2026 को बारात ले जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हत्या कर दी गई थी। घटना के काफी समय बाद भी प्रशासन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रहा है। पार्टी ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने और फरार दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

 

गाजीपुर में कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित परिवार और समाज ने पुलिस की कार्यशैली और एनकाउंटर की टाइमिंग पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है। पार्टी का कहना है कि जब संविधान में आत्मसमर्पण और निष्पक्ष मुकदमे की व्यवस्था है, तो ऐसी कार्रवाई संदेह पैदा करती है।

 

भारतीय मानव समाज पार्टी ने अपनी मुख्य मांगों में जौनपुर हत्याकांड के फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की बात कही है। इसके साथ ही, गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ की निष्पक्ष केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की गई है। पार्टी ने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की भी अपील की है।

 

पार्टी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर होने के नाते इन मामलों का संज्ञान लें। उनसे राज्य सरकार को उचित कदम उठाने के निर्देश जारी करने का विनम्र निवेदन किया गया है ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके और जनता का भरोसा बहाल हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *