बीज शोधन/भूमि शोधन करके ही खरीफ फसलों की करे बुवाई

बीज शोधन/भूमि शोधन करके ही खरीफ फसलों की करे बुवाई

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सौरभ वर्मा ने बताया कि जो किसान भाई खरीफ में अपने घर का बीज बुआई के लिए प्रयोग कर रहे है उसको बीज शोधन करके ही बोये। बीज शोधन करने से बीज जनित बीमारियों का नियंत्रण आसानी से हो जाता है।बीज शोधन करने से बीज के ऊपर चिपका हुआ रसायन बीज पर आक्रमण करने वाले फफूंदियों को नष्ट कर देता है। धान में बीज शोधन के लिए 2.5 ग्राम थीरम 75 प्रतिशत अथवा 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत अथवा 2 ग्राम थीरम 75 प्रतिशत + एक ग्राम कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत प्रति किग्रा० बीज में बुवाई से पूर्व मिलाना चाहिए।भूमि शोधन के लिए 2.5 किग्रा० ट्राइकोडरमा को 50 किग्रा० सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर एक सप्ताह छायें में रखकर आखिरी जुताई के समय मिलाना चाहिए। भूमि शोधन करने से भूमि जनित बीमारियों का नियन्त्रण हो जाता है। दीमक वाले क्षेत्रों में 2.5 किग्रा० ब्यूवैरिया वैसियाना 1 प्रतिशत WP, 50 किग्रा० गोबर की खाद में मिलाकर रखने के बाद खेत में प्रयोग करें जिससे दीमक नियंत्रण हो जायेगा। बीज शोधक रसायनों पर 75 प्रतिशत अनुदान जनपद के प्रत्येक विकासखण्डों में स्थित कृषि रक्षा इकाईयों पर उपलब्ध है। इससे संबंधित और अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *