दाना पानी सेवा संस्थान ने चलाया ग्रामीण जागरूकता अभियान- कुलभूषण साहू

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए दाना पानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने जिला अयोध्या ग्राम सभा सनेथू दर्शन नगर में कैंप लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी और उन्हें जागरूक बनाया ग्रामीणों ने इस संस्था से मुख्यमंत्री योजना प्रधानमंत्री योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली, यह कैसे मिल सकता है यह किसके लिए है यह सारी जानकारी दाना पानी सेवा संस्थान गांव गांव जाकर लोगों को बता रही है यह संस्था गरीबों और ग्रामीणों को समय-समय पर मदद करती चली आ रही है यह संस्था गरीबों को निःशुल्क कपड़े भी देने का कार्य कर रही है कुलभूषण साहू ने बताया हमारी संस्था गरीबों और असहाय की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *