लता चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में नया घाट स्थित लता चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामनगरी में उमड़ी श्रद्धा और भक्ति की धारा के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।भंडारे का शुभारंभ मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास तथा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा हनुमानजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया। इस अवसर पर वातावरण जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोषों से गूंज उठा।जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित* ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारे के लिए कई स्टॉल स्थापित किए गए हैं। *एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के प्रसाद की व्यवस्था की गई* है यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है तथा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।देर शाम तक चलने वाले इस विशाल भंडारे में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही
है।

