रामनगरी में बंदरों का आतंक,श्रद्धालु हो रहे परेशान
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।राम नगरी मे इन दिनों बंदरो ने आतंक मचा रखा हैं।जिसके चलते आमजन को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।इन बंदरों को लेकर घरेलू महिलाओ को सबसे अधिक दिक्कत बंदरो से हो रही है। जो ग्रहणी महिलाएं घरो मे रोज मर्रा के कम करने मे व्यस्त रहती हैं उन्हें इनका सामना करना पड़ता हैं अब जैसे कि कोई महिला रसोई मे खाना बना रही हो और चुपके से यह बंदर रसोई मे दाखिल होते हैं और खाद्य वस्तुओं को लेकर रफू चक्कऱ हो जाते हैं।और कभी कभी तो महिलाओ के ऊपर उग्र होकर उन्हें शारीरिक चोट भी पंहुचा देते हैं जिसका सही आकलन अस्पतालों मे लगने वाले रेबीज इंजेक्शन कि बढ़ती संख्या से लगाया जा रहा जहाँ पहले कुत्ते के काटने पर रेबीज की ज्यादा खापत होती तो वहीं बंदरों के हमले से इसकी संख्या मे खासा इजाफा हुआ हैं.
बंदरो के आतंक की बात करें तो बुधवार की सुबह नगर के शास्त्री नगर मे एक रिटायर कर्मी को बंदरो के एक पुरे समूह ने अपना शिकार बना लिया।बताते चले कि 65 वर्षीय सालिक राम वर्मा आपने घर के बाहर लगे बागान को पानी दें रहें थे तभी वाहन लगे एक जाल मे बंदर का एक बच्चा फस गया।जिसके चिलाने से आस पास रहें करीब एक दर्जन बंदरों ने एक जुट होकर वृद्ध सालिक राम पर हमला कर दिया।जिसके चलते उन्हें स्थानियों लोगों ने किसी तरह बचाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ डियूटी पर रहें डॉ आशीष पाठक ने उन्हें रेबीज इंजेक्शन कि डोज लगाई और उसके बाद उन्हें भर्ती कर उनका एआरजी टेस्ट करवाया वहीं स्थानियों लोगों ने बताया कि जिस समय सालिक राम पेड़ो मे पानी दें रहें थे उसी समय बंदर का एक बच्चा जल मे फंस गया जिसकी आवाज सुनकर आस पास मौजूद रहें दर्जनों बंदर उनके ऊपर टूट पड़े जिसके चलते उनके शरीर मे कई चोटे लगी और घाव ज्यादा होने के चलते उन्हें टेक भी लगाने पड़े. फिरहाल उनकी तबीयत मे सुधार हो रहा हैं जल्द ही उन्हें छुट्टी कर डी जाए
गी।

