संदिग्ध परिस्थितिओ में महिला ने किया आत्महत्या परिजनों देकर हत्या करने का लगाया आरोप
जौनपुर ,17 जून। तेजीबाज़ार थाना अंतर्गत क्षेत्र के ब्राह्मणपुर नवाबाद बस्ती निवासी आरती पत्नी सुरेश गौतम (31)वर्ष ने बीती मंगलवार रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बुधवार को मृतक की माँ विमला देवी ने दामाद और मृतक के जेठ के ऊपर जहर देनेआरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है! इस संबंध में डी
थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि ब्राहमणपुर नवाबाद गांव में हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुन्चकर आवश्यक लिखा पढ़ी किया गया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस के लिये भेज दिया गया, ये मंगलवार रात्रि की घटना है, मृतक की माँ की तहरीर के आधार पर पति सुरेश गौतम और जेठ रमेश उर्फ़ कल्लू गौतम तथा संगीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं!
आरती गौतम बक्शा थाना क्षेत्र के पूरातेजी गांव निवासी मदनलाल गौतम की पुत्री थी, आरती की शादी बारह वर्ष पूर्व हुई थी आरती की दो छोटी छोटी बेटियाँ भी है बडी बेटी लगभग सात वर्ष की है और छोटी बेटी की उम्र लगभग 5 वर्ष है दोनों बिटियाँ ब्राहमणपुर नवाबाद गाँव के परिषदीय विद्यालय में पढ़ती है!
मृतक की माँ का रो रोकर बुरा हाल हो गया है!
माँ और बहनो की माने तो इनका कहना है कि सुरेश मंगलवार की रात्रि लगभग नौ बजे आरती को लेकर कलिन्जरा बाज़ार गये थे और ग्यारह बजे हम लोगो के पास फोन आया कि आरती ने जहर खा लिया है, ऐसी क्या बात हुई जो इतनी बड़ी घटना घट गयी आरती कभी जहर नही खा सकती इन लोगों ने ही जहर देकर मारा
है।

