हर गरीब व असहाय को मदद पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। राम रतन

हर गरीब व असहाय को मदद पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। राम रतन

जौनपुर/ शाहगंज

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

राष्ट्रवादी जन शक्ति पार्टी(राजपा) के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार कूत्तुपुर खाना खजाना होटल  मे किया गया।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम रतन  ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है सरकार सिर्फ बड़े व्यापारियों की सुनती है हम गरीब छोटे वर्ग के लोगों के आवाज को दबा दिया जाता है यही वह समय है जब हम सबको संगठित होकर एक निष्पक्ष पार्टी का चुनाव करना होगा तभी जाकर देश का विकास हो सकेगा, हमारे देश में मीडिया में बड़े-बड़े नेता विज्ञापन देकर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं विज्ञापन में खूब अच्छे से सजावट कर अपनी खूबियों को गिनाते हैं लेकिन ये खूबियां सिर्फ कागज तक ही सीमित रह जाती हैं हम सबको थोड़े से पैसे के लालच में खरीद लिया जाता है उसके बाद आपस में ही लड़ाए जाता है यही मौका है हम सब मिलकर एक साथ अच्छे पार्टी का चुनाव करें जो हर वर्ग के लोग को समानता का दर्जा दे इस दौरान बैठक में मौजूद मनोज कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, मोती लाल सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंह को महासचिव, प्रदीप कुमार शर्मा को जिला सचिव, तथा रवि चंद को करंजाकला ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया और उनको उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल ने कहा की हमारी पार्टी ने 2022 के चुनाव की तैयारी कर ली है,और संगठन को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य है हर गरीब व असहाय लोगों तक मदद पहुंचाना ही हमारा मकसद है  इस मौके पर पार्टी के मनोज कुमार (मिंटू) करंजाकला ब्लाक अध्यक्ष, दीपक यादव, राहुल, संजय गुप्ता, ऋषिकेश विश्वकर्मा सहित अन्य  कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *