बड़े मंगलवार पर विशाल सेनेटरी आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

 

बड़े मंगलवार पर विशाल सेनेटरी आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन

 

 

अयोध्या।बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर भवदीय पब्लिक स्कूल के सामने मोहबरा बाईपास पर स्थित विशाल सेनेटरी के तत्वावधान मे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।इससे पहले सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तथा उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप मे आये पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू मैं बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया।इस मौके पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।बजरंगबली के चरणों में समर्पित भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।सुंदरकांड के मधुर पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा।इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।इस मौके पर हनुमान जी की प्रसिद्ध चौपाई”संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥” जैसे कई चौपाई से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रही थी। इस मौके पर विशाल सेनेटरी के प्रोपराइटर विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव,हिमांशु श्रीवास्तव,अमित मौर्या, विवेक मौर्या,पवन, अतुल श्रीवास्तव सहित कई भक्तजन मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *