दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
सुल्तानपुर
बल्दीराय थाना क्षेत्र में कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असलम प्रधान की चक्की के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान शैलेंद्र (20) पुत्र भवानी प्रसाद निवासी इस्माईलापुर के रूप में हुई है। हादसे में अरुण कुमार (23) निवासी इस्माईलापुर, फैजान (21) तथा सहीम पुत्र यूसुफ निवासी इब्राहिमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा र
हा है।

