शासन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु आवेदन की तिथि 25 जून तक बढ़ाई गई
शासन के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन/प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश शासन के आयुष अनुभाग-1 द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुसार योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा सभी आयु वर्ग के लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता, योग चित्रकला प्रतियोगिता एवं योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित 17 जून 2026 से बढ़ाकर 25 जून 2026 सायं 06:00 बजे तक कर दी गई है।
शासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं से जोड़ने तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उक्त प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग में इच्छुक प्रतिभागी अब 25 जून 2026 तक अपनी प्रविष्टियां निर्धारित माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
जनपद के समस्त नागरिकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों, योग संस्थाओं एवं योग प्रेमियों से अपील की गई है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा योग के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

