ए आई अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 में पंजीकृत विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण कराने के कड़े निर्देश जारी*

*ए आई अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 में पंजीकृत विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण कराने के कड़े निर्देश जारी*

 

लखनऊ मण्डल से पंजीकृत सभी विद्यार्थियों का शत प्रतिशत कोर्स पूर्ण कराने के प्रयास जारी हैं – डॉ दिनेश कुमार

 

लखनऊ

 

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में लखनऊ मण्डल के समस्त बोर्ड के क्लास 11 व 12 के छात्र छात्राओं उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर द्वारा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टी. सी. एस.) एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सहयोग से 15 अप्रैल 2026 से ही निःशुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम प्रारम्भ है

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया उक्त ऑनलाइन कोर्स के लिए लखनऊ मण्डल के 6 जिलों (लखनऊ, सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली, व हरदोई) से कुल 39875 (उन्तालीस हज़ार आठ सौ पचहत्तर) विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है

डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना कोर्स पूरा करने के लिए दिवसवार कुल 20 घण्टे का ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करना है

 

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा लखनऊ मण्डल से पंजीकृत कुल विद्यार्थियों के कोर्स पूर्ण कराने के विस्तृत निर्देश प्राप्त हुए हैं

राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों से ए आई अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 में पंजीकृत विद्यार्थियों की 24 जून 2026 तक की प्रगति निम्नलिखित है

 

लखनऊ जनपद से पंजीकृत कुल 12861 विद्यार्थियों में से अब तक 307 विद्यार्थियों ने दिवसवार कुल 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 12552 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स शतप्रतिशत पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं एवं 2 विद्यार्थियों द्वारा कोर्स प्रारम्भ ही नहीं किया गया है

 

सीतापुर जनपद से पंजीकृत कुल 8993 विद्यार्थियों में से अब तक 40 विद्यार्थियों ने दिवसवार कुल 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 8951 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं एवं 2 विद्यार्थियों द्वारा कोर्स प्रारम्भ ही नहीं किया गया है

 

लखीमपुर खीरी जनपद से पंजीकृत कुल 8707 विद्यार्थियों में से अब तक 17 विद्यार्थियों ने दिवसवार कुल 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 8690 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं

 

उन्नाव जनपद से पंजीकृत कुल 4201 विद्यार्थियों में से अब तक 40 विद्यार्थियों ने दिवसवार कुल 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 4161 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं

 

रायबरेली जनपद से पंजीकृत कुल 3354 विद्यार्थियों में से अब तक 10 विद्यार्थियों ने दिवसवार 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 3344 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं

 

हरदोई जनपद से पंजीकृत कुल 1759 विद्यार्थियों में से अब तक 11 विद्यार्थियों ने दिवसवार 20 घण्टे का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है जबकि 1748 विद्यार्थियों द्वारा अभी कोर्स पूर्ण करने में कुछ घण्टे शेष हैं

 

(उपरोक्त आंकड़ें 24 जून 2026 तक के हैं)

 

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने भी लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को जनपद से पंजीकृत विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत कोर्स पूर्ण कराने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दे दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *