महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में एसयूसीआई (सी) कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण, पेपर लीक और सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं के विरोध में एसयूसीआई (सी) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई और रोजगार के घटते अवसरों से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आर्थिक असमानता बढ़ी है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम और रोजगार जैसे क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याएं लगातार गहराती जा रही हैं।
वक्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही सरकारी उपक्रमों के निजीकरण और सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी तथा निजी संस्थानों को बढ़ावा मिलेगा।
एसयूसीआई (सी) नेताओं ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है और पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपति सिंह ने की, जबकि संचालन दिलीप कुमार खरवार ने किया
।

