सड़क व नाला निर्माण बना नासूर, नाका में जाम से कराह रही जनता
वन-वे व्यवस्था फेल,प्रदर्शनी ने बढ़ाई मुश्किलें ट्रैफिक प्रबंधन पर उठे सवाल
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अग्रसेन चौक से नाका हनुमानगढ़ी तक इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क व नाला निर्माण के चलते *सड़क को वन-वे किया गया है, लेकिन सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ठेलों और अतिक्रमण ने हालात और बदतर कर दिए हैं।ऊपर से नाका क्षेत्र में चल रही प्रदर्शनी ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया है। दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गति धीमी है और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। *कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आते हैं जिससे जाम और विकराल हो जाता है।व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए तथा प्रदर्शनी क्षेत्र के लिए अलग यातायात योजना लागू की जाए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मि
ल सके।

