*माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया आम महोत्सव का तीन दिवसीय उद्घाटन*
*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आम महोत्सव का तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया जिसमें विशिष्ठ अतिथि माननीय दिनेश प्रताप सिंह जी मंत्री उद्यान कृषि विपणन, कृषि निर्यात, कृषि विदेश व्यापार जी उपस्थित रहे। इस महोत्सव में जनपद हरदोई से 150 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। महोत्सव में कृषकों द्वारा लगभग 800 से अधिक आम की वैराइटी लगाए गई । इस अवसर पर जनपद हरदोई से जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

