गोशाईगंज स्टेशन पर लगा सीसीटीवी कैमरा अगले महीने से हों जायेगा क्रिया शील,अपराधों मे आएगी कमी

गोशाईगंज स्टेशन पर लगा सीसीटीवी कैमरा अगले महीने से हों जायेगा क्रिया शील,अपराधों मे आएगी कमी

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।लखनऊ-अयोध्या कैट- वाराणसी रेल खंड स्थित गोशाईगंज स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यदाई संस्था द्वारा प्रवेश द्वार,टिकट काउंटर पर 1-1, प्लेट फॉर्म नं0-2 पर दो कैमरो के साथ फुट ओवर ब्रिज एवं पीएफ नं0-1 पर 3-3(कुल 10) कैमरे लगा दिये गये हैँ।जो अगले महीने तक क्रियाशील हो जायेंगे।परिसर में लगे इन सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अकबरपुर जंक्शन पर तैनात आरपीएफ टीम करेगी।कैमरो के क्रियाशील होते ही छिट-पुट घटनाओं में जहां कमी आएगी वही इसी के सहारे आरपीएफ भी छोटे-बड़े घटनाओं को बड़े आसानी से पर्दाफास कर लेगी!स्टेशन परिसर मे लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की पुष्टि रेल कर्मियों ने भी की हैँ!मालूम हो कि गोशाईगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी एवं पश्चिमी रेल बैरियर सं0- 93 /94 के साथ-साथ स्टेट हाईवे के आजमगढ़-अयोध्या धाम स्थित रेल बैरियर सं0- 96 के अतिरिक्त स्टेशन के इन महत्वपूर्ण स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की मांग बीते 2 माह पूर्व गोशाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमर नाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष आरती जयसवाल ने उरे0 लखनऊ के डीआरएम,सी0 डीसीएम सहित अन्य अधिकारियो को पत्र भेजकर की थीं!सूत्र बताते है कि दूसरे चरण में इन सभी रेल बैरियरों पर भी कैमरे लग जायेंगे।सभासद आरती जयसवाल ने बताया कि सर्कुलटिंग एरिया मे लगे हाईमास्ट एवं प्लेटफार्म परिसर के अंदर/बाहर बिगड़े पड़े बल्बो को बदलने के साथ ही पुरानी बिल्डिंग के पीछे एक 200 वाट की नई लाइट लगाने के अतिरिक्त पीएफ नं0-1 पर यात्रियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए पुराने टीन सेड के नीचे 2 पंखे अतिरिक्त लगाए जाने का अनुरोध अयोध्या कैंट मे तैनात बिजली विभाग के जिम्मेदारों से किया गया थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है।उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक यह सभी मांगे भी पूर्ण हो जाएंगी।
One attachment
• Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *