मसीहा बने सपा नेता अजय विश्वकर्मा। 10 हजार की आर्थिक मदद

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा
विकासखंड शाहगंज अंतर्गत बडनपुर गांव में पाल समाज के स्वर्गी सत्यम पुत्र भगोला पाल के परिजन को 10 हजार की आर्थिक मदद किया।
सपा उम्मीदवार अजय विश्वकर्मा और दीपक आर विश्वकर्मा अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क करते समय देखा कि क्षेत्र में लोग कई समस्यों झेल रहे हैं। वहीं बारिश में कच्ची दीवार गिरने से दबकर एक परिवार के चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए और सत्यम पुत्र भगोल पाल की मृत्यु हो गया था,युवा नेता अजय विश्वकर्मा ने परिजन को ₹10 हजार का आर्थिक सहयोग दीया और कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर विशेष सहयोग किया जाएगा।
बच्चों को पढ़ने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, वहीं सदर विधानसभा के अतरौरा गांव में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष बृजेश पाठक व उनके पिता राम नारायण पाठक के एक वर्ष अंतराल पिता पुत्र की मृत्यु के उपरांत अभी तक मृतक के घर पर भारतीय जनता पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता, शोक सभा में नहीं गए थे। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के युवा नेता अजय विश्वकर्मा और दीपक आर विश्वकर्मा को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर सरकार द्वारा कई योजनाओं को बताते हुए, कहा कि आप सभी कागजों को तैयार करें, पेंसन सहित आदि योजनाओं का लाभ दिलाऊंगा। उसी गांव का स्वर्गीय अनिल विश्वकर्मा 32 वर्ष पुत्र गुलाब विश्वकर्मा के अचानक मृत्यु होने के कारण परिजन असहाय को पेंशन व राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत मिलने वाली सहयोग दिलाने का वचन लिया, और कहा कि हमें लोगों की जरूरत है,जब लोग ही नहीं रहेंगे, तो फिर वोट का क्या तातपर्य, समाजवादी पार्टी के इस युवा नेता ने गरीबों व असहायों का पूर्ण निष्ठा से सहयोग करेगा, और बताया कि अजय और दीपक आपका क्षेत्रीय लड़का है अतरौरा से महज 6 किमी दूर पर घर है। जरूरत पड़ने पर आप अभी भी हमारे घर आ सकते है। आपकी पूरी तरह से मदद करूँगा। क्षेत्र के प्रभावित पत्रकार (अमर उजाला) स्वर्गी बच्चु लाल विश्वकर्मा के करोना संक्रमण की चपेट में आने से मृत्यु होगयी थी। पत्रकार के घर पर पहुंच कर युवा नेता अजय विश्वकर्मा और दीपक विश्वकर्मा ने मृतक की पत्नी शीला देवी व पुत्र अर्जुन और अंकित विश्वकर्मा को आश्वासन देते हुए, कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आपके परिवार में सरकारी नौकरी दिलाने का कार्य इस युवा नेता करेंगे, मृतक के परिजनों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए अभी तक के योजनाओं का हमें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल सका। अर्जुन विश्वकर्मा प्रतिदिन कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

