निषादराज बोट सब्सिडी योजना का पोर्टल पर आनलाइन आवेदन 09 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अयोध्या सुषमा निषाद ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचलित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री मस्त्स्य सम्पदा योजना,निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनाँक 08.06.2026 से दिनाँक 28.06.2026 तक खोला गया था।निषाद राज बोट सब्सिडी योजना में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु *पोर्टल दिनाँक 09.07.2026 से दिनाँक 24.07.2026 तक पुन खोला जा रहा है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया,आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे।योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक्क पुनः आवेदन कर सकते है। उक्त से सम्बन्धित समस्त जानकारी जनपदीय कार्यालय मत्स्य विभाग, अयोध्या से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते
हैं।

