सीओ रुदौली अरविंद सोनकर की सक्रिय पुलिसिंग कार्यशैली से रूदौली मे दिख रहा जनता में विश्वास व अपराधियों मे खौफ
अयोध्या।सीओ रुदौली अरविंद सोनकर के कार्यभार संभालने के बाद रूदौली सर्किल में पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।सर्किल के तीनो थानों रुदौली,मवई व पटरंगा मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियानों, सघन वाहन चेकिंग, रात्रि गश्त और थानों की नियमित मॉनिटरिंग का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।वही क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के त्वरित खुलासे तथा फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।अभी तीन चार दिन पहले हुई घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।उनके नेतृत्व मे पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों में भय का माहौल बना है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों, बैंक, विद्यालयों तथा संवेदनशील स्थानों पर बढ़ी पुलिस मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।देखा जाये तो सीओ रुदौली अरविंद सोनकर द्वारा सर्किल के अधीन सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसका परिणाम यह रहा कि थानों पर आने वाले लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक त्वरित न्याय और राहत मिल रही है।जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।क्षेत्र में अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सत्यापन एवं चेकिंग अभियान ने भी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।पुलिस की बढ़ी सक्रियता से कई शातिर अपराधी क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हुए हैं।वहीं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि नियमित पेट्रोलिंग और पुलिस की सतर्कता के कारण बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। शाम और रात के समय भी पुलिस की सक्रिय उपस्थिति लोगों को भरोसा दिला रही है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।उनकी कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इसी तरह प्रभावी पुलिसिंग जारी रही तो रूदौली सर्किल अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन सकता है।अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने पुलिस की छवि को मजबूत करने का काम किया है।

