घर में इनवर्टर के पास काम करते समय करंट के चपेट में आकर महिला की हुई मौत

घर में इनवर्टर के पास काम करते समय करंट के चपेट में आकर महिला की हुई मौत

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 32 वर्षीय महिला की घर में इनवर्टर के पास काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, कुमारगंज थाना क्षेत्र के हरदोईया पड़ाईन गांव निवासी प्रियंका 32, पत्नी अनिल कुमार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में इनवर्टर के पास कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।घटना के तुरंत बाद, परिजन उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना कुमारगंज थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पति अनिल कुमार और दो छोटे.बच्चों को छोड़ गई हैं।उनका बड़ा बेटा तीन वर्ष का है, जबकि बेटी की उम्र डेढ़ वर्ष है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान अमर कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *