आशीष कुमार राय बने मिल्कीपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष,48 मत पड़े,एक मत हुआ निरस्त

आशीष कुमार राय बने मिल्कीपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष,48 मत पड़े,एक मत हुआ निरस्त

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मिल्कीपुर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को तहसील सभागार में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश वर्मा और आशीष कुमार राय प्रत्याशी रहे। जबकि अन्य सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिला मंत्री नंदलाल वर्मा ने किया। अध्यक्ष पद के लिए अपराह्न तीन बजे मतदान शुरू हुआ। कुल 57 मतदाताओं में से 48 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया शाम 4.39 बजे समाप्त हुई,जिसके बाद 4.41 बजे मतगणना शुरू कराई गई। मतगणना के दौरान एक मत निरस्त पाया गया। मतगणना के बाद आशीष कुमार राय को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश नाथ गुप्ता,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश पाठक,मंत्री पद पर ज्ञानेंद्र देव मिश्रा,उपमंत्री पद पर नेहा त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार आदित्य,ऑडिटर पद पर क्षमा मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी पद पर दिनेश कुमार पांडे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी लेखपालों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। शपथ ग्रहण के बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा की गई। इस मौके पर सभी लेखपाल कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *