पीड़िता के बेटी ने बंधक बनाए जाने की बात को बताया झूठा,बताया पति नौकरी करने से कर रहा था माना
अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र के महाजनी टोला पीड़िता पार्वती साहू ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी स्वाति निवासी दिल्ली दरवाजा को 12 जुलाई से उसके पति ने बंधक बनाकर रखा है। महिला थाना पर पूछताछ के लिए लाई गई पीड़िता की बेटी स्वामी ने बताया उसके पति रवि साहू ने उसे बंधक नहीं बनाया था बल्कि प्राइवेट नौकरी से जाने से रोका था।बताया कि सबसे पहले पीड़िता ने 112,1090 पर फोन किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।थक हारकर उन्होंने महिला थाना का दरवाजा खटखटाया।शुक्रवार को महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला ने महिला उपनिरीक्षक श्वेता राठौड़ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को छानबीन के लिए पीड़िता के बेटी के घर दिल्ली दरवाजा भेजा गया जहां पर मौके पर गई पुलिस कर्मियों ने उनकी बेटी को महिला थाना ले आई जहां पर महिला थाना अध्यक्ष उनसे बातचीत कर रही है।मौके पर महिला थाना अध्यक्ष द्वारा बुलाए गए उनके पति और पीड़िता की बेटी महिला थाना पर आई और पूछताछ में बताया कि बंधक जैसी कोई बात नहीं है बल्कि 12 दिन से नौकरी पर उनके पति रवि साहू नहीं जाने दे रहे थे।

