केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र व जनसंघर्ष की जीत – सत्यभान सिंह
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट,के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं के संघर्ष की जीत लोकतंत्र की जीत है,कहा कि आखिरकार सरकार का अहंकार पराजित हुआ।जंतर-मंतर पर लंबे समय से संघर्षरत युवाओं की आवाज़ को मिली सफलता का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र और जनसंघर्ष की महत्वपूर्ण जीत बताया है।ट्रस्ट का मानना है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, तो यह केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि उन युवाओं के धैर्य, एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत का परिणाम है जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध लगातार अपनी आवाज़ बुलंद रखी।
उन्होंने ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की जायज़ मांगों की अनदेखी करना,शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास करना तथा संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।सरकार को विरोध की आवाज़ को दुश्मन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की शक्ति के रूप में देखना चाहिए
उन्होंने ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने युवाओं को अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी थी। जंतर-मंतर का यह आंदोलन उसी लोकतांत्रिक चेतना और संवैधानिक अधिकारों की याद दिलाता है।उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा
कि वह देश के युवाओं की समस्याओं का समाधान संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करे तथा भविष्य में किसी भी जनआंदोलन के प्रति दमनकारी या तानाशाही रवैया अपनाने से बचे।लोकतंत्र में जनता की आवाज़ का सम्मान ही सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

