-सीआईएससीई यूपी/यूेके जोनल कबड्डी में लखनऊ पब्लिक कालेज का दबदबा कायम-
-सीआईएससीई यूपी/यूेके जोनल कबड्डी में लखनऊ पब्लिक कालेज बना चैंपियन-
-सीआईएससीई यूपी/यूके जोनल कबड्डी बालक में लखनऊ पब्लिक कालेज ओवर आल चैंपियन-
लखनऊ. सीआईएससीई जोन-बी कें स्कूलों के बीच आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं के कबड्डी में लखनऊ पब्लिक कालेज, ए-ब्लाक राजाजीपुरम् शाखा ने चैंपियनशिप की ट्राफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ पब्लिक स्कूल की ए-ब्लाक शाखा में किया गया। जिसमें, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ मान्टेसरी स्कूल, एसकेडी अकाडमी सेंट एन्स सहित कई अन्य विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ पब्लिक कालेज के कोच व खेल प्रशिक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अण्डर-14, अण्डर-17 तथा अण्डर-19 आयु वर्गो में बालक/बालिकाओ के लिये किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के अण्डर-14, 17 तथा अण्डर-19 बालक तीनों वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते ट्राफी पर अपना कब्जा बनाये रखा। वही बालिकाओं ने अण्डर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया अण्डर-17 और अण्डर-19 में बालिकाओं को दूसरे स्थान पर संतोष अरना पड़ा। वही अण्डर-19 वर्ग में सेंट जोसेफ मांटेसरी स्कूल राजाजीपुरम् की बालिकाओं ने प्रथम स्थन पर कब्जा किया। इस अवसर पर लखनऊ पब्लििक स्कूल एंड कालेज के संस्थपक एवं सांसद डा0 एस0 पी0 सिंह ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अपनी शुभकामनायें प्रदान की। वही प्रधानाचार्या भारती गोसाई ने सभी प्रतिभागियों का शुभकामनायें व बधाइयां देते हुये विजेता टीमों शील्ड, ट्राफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया भारती गोसाई ने बताया कि इन्ही विजेता बच्चों की टीम आगे रीजनल खेलने जायेगी।

