हरदोई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

हरदोई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

 

हरदोई, उत्तर प्रदेश। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रानू सिंह जी के पैतृक आवास, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने प्रकृति संरक्षण को वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप कुमार साहू जी तथा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री गीता गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा समाज से माननीय प्रधानमंत्री जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन में सहभागी बनें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *