जौनपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के जेसीज चौराहे पर जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान शहर में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस अवसर पर जिला संयोजक विजय सिंह ने कहा कि
कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा माहौल बना हुआ है चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। जिससे कारण इत्र की घटनाएं हो रही हैं ऐसे में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जम्मू कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए नहीं हुई तो बजरंग दल पूरे देश में आन्दोलन को बाध्य होगा।
इस अवसर पर विहिप जिला सह मंत्री डॉ आशीष मिश्र, सह संयोजक प्रतीक सिंह, नगर संयोजक सिवेंद्र सिंह, संस्कार श्रीवास्तव, राज दुबे, हरदेव नाथ जी, ऋषभ सिंह, वत्सल गुप्ता, शुभम पाठक, आदित्य सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

