लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक  सम्पन्न

अयोध्या। लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक कचहरी       परिसर मे आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता शाहिद जमाल एडवोकेट तथा संचालन शाहनवाज खान ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव चौधरी अरुण कुमार कोरी  ने कहा कि कोविड_19 की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के किसानो मजदूरी को स्वास्थ्य चिकित्सा एव बेरोजगारी की मार से कमर टूट चुकी है किसानो मजदूरी के हालात  को देखते हुए प्रदेश सरकार से मांग की जाती है कि प्रदेश मे किसानो एव मजदूरो का एक लाख रूपए तक का ऋण माफ किया जाय। श्री चौधरी ने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति ओबीसी तथा गरीब सामान्य एवज अल्पसंख्यक वर्गो को केन्द्र वह प्रदेश मे सरकारी नौकरियो मे कोटा पूरा करते हुए निजीकरण संस्थाओ कम्पनियो मे आरक्षण लागू कर नौकरिया दिलाने जाने की मांग की। बैठक मे मुख्य रूप से रवीन्द्र गुप्ता एडवोकेट, इरशाद अहमद एडवोकेट, राम प्रकाश एडवोकेट, इरफान पठान, गोविंदा कोरी, पप्पू रावत प्रधान, विजय प्रधान, अखिलेश कोरी,सियाराम यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *