ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर साईं सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कन्हैया जी, महासचिव श्री संजय पाठक, AOA अध्यक्ष श्री गौरव विक्रम प्रताप सिंह, AOA कोषाध्यक्ष श्री विपुल पुरी सहित ट्रस्ट एवं आरडब्ल्यूए के अनेक पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई|
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं भाजपा मंडल मंत्री राजकुमार दुबे ने ‘देश की उपासना’ समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संत सम्मान एवं समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों, गुरु-शिष्य परंपरा तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज को सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का भी अवसर है।
कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *