मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दो पहिया वाहनों के विरूद्ध चला अभियान

मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दो पहिया वाहनों के विरूद्ध चला अभियान

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दो पहिया वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 06 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।

उक्त अभियान जनपद के विभिन्न चौराहा यथा सिपाह चौराहा, जेसिस चौराहा, रोडवेज तिराहा, मछलीशहर पड़ाव इत्यादि स्थानों पर चलाया गया। उक्त अभियान के तहत कुल 02 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंस उतरवाया गया।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर द्वारा अपील किया गया कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कदापि न करें। उक्त अभियान में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। उक्त के साथ जनपद में 03 मोटर साइकिल गैराज का औचक निरीक्षण भी किया गया।

———–
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *