जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को सम्पन्न बैठक में पवित्र श्रावण मास तथा कांवड यात्रा एवं चेहल्लुम को शान्तिमय वातावरण में सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया गया है।
उक्त के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार के प्रथम तल पर स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम में अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती की गयी है, जिसमें सोमवार, मंगलवार, बुधवार को प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय, चकबन्दी लेखपाल योगेन्द्र शुक्ल व विकास सिंह, दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी जावेद अहमद खां, चकबन्दी लेखपाल करूणेश चौहान व शिवनाथ, रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सहायक चकबन्दी अधिकारी बुद्धूराम, चकबन्दी लेखपाल रोशनलाल गुप्ता व गुलाबचन्द्र यादव, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी कृष्ण मोहन मिश्र, चकबन्दी लेखपाल आदेश कुमार सिंह व राकेश कुमार यादव, दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी बलवन्त सिंह यादव, चकबन्दी लेखपाल अम्बुज कुमार सिंह व खुर्शीद आलम, रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सहायक चकबन्दी अधिकारी संजय मौर्य, चकबन्दी लेखपाल शिव कुमार गोंड व अजीत कुमार गौतम, रविवार प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक अरूण कुमार सिंह व शिव कुमार सिंह, दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक, सहायक चकबन्दी अधिकारी प्रदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक बलवन्त प्रसाद यादव व चकबन्दी लेखपाल अनुराग यादव, रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सहायक चकबन्दी अधिकारी नौशाद अहमद अन्सारी, कनिष्ठ सहायक सन्दीप सिंह व अखिलेश कुमार सिंह, चकबन्दी अधिकारी/नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम शशि प्रताप सिंह मो0न0-9876540169, चकबन्दी अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम अशोक मोहन श्रीवास्तव मो0न0-9415176316 है।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

