03 अगस्त से 10 अगस्त तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0

03 अगस्त से 10 अगस्त तक दिव्यांग रोजगार अभियान 3.0

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर ने अवगत कराया कि उ.प्र. सरकार की मंशा “सबको हुनर, सबको काम” के संकल्प को साकार करने के लिए मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित किये जाने हेतु और उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से राजकीय आई.टी.आई. सिद्दीकपुर, जौनपुर में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक दिव्यांगजनों हेतु विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दिव्यांगजनों को रोजगार / स्व-रोजगार प्रदान किए जाने हेतु विभिन्न सेक्टर की कंपनियों के साथ-साथ जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी व दिव्यांगजन सशक्तिकाण अधिकारी / कर्मचारी और अग्रणी बैंक (LDM) की तरफ से ऐसे दिव्यांगजन जो स्व-रोजगार के इच्छुक होंगे, उन्हें उनकी पात्रता अनुरूप व्यवसाय के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए बैंक लोन करवाये जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, इस रोजगार मेले/आयोजन में जनपद से कोई भी प्रशिक्षित / अप्रशिक्षित दिव्यांग प्रतिभाग कर सकता है, इस रोजगार मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु शैक्षिक योग्यता का कोई प्रतिबंध नहीं है। समस्त दिव्यांग भाई-बहनों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत है।
——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *