हाईवे पर लूट और बाइक चोरी में शामिल आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिले की रूदौली पुलिस ने हाईवे पर लूट और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान बबलू रावत (कोइलावर मांझा, दरियाबाद, बाराबंकी)और राकेश रावत (भुडेहरी, रामसनेही घाट, बाराबंकी) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने 14 मई 2026 को कूढ़ा सादात पेट्रोल पंप के पास बस चालक से आईफोन-15, चांदी की दो अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट और ₹6,000 लूटे थे।इसके अलावा 21 जून 2026 की रात हाईवे किनारे खड़ी अपाचे बाइक चोरी करने की घटना का भी पुलिस ने खुलासा किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन (एक आईफोन सहित), ₹1,370 नकद और चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए बबलू रावत पर बाराबंकी और अयोध्या में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।राकेश रावत पर डकैती, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं।

