विधानसभा चुनाव को लेकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने किया संगठन की समीक्षा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शनिवार को सिराथू सपा विधायक पल्लवी पटेल अयोध्या पहुंचीं।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने व दिनों मे 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए संगठन की समीक्षा की जा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी सक्रियता और संगठन की स्थिति का आकलन किया जाएगा।कहा कि जहां संगठन में “नट-बोल्ट ढीले” हैं, उन्हें समय रहते “ठीक” किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर लगातार संवाद जरूरी है।संसद के बाहर सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भी उन्होंने कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है,जहां हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चढ़ावे की चोरी का मामला नहीं है।उनके अनुसार आम जनता के अधिकारों और नौकरियों की भी “चोरी” हो रही है,जिन पर भी संसद में चर्चा आवश्यक है।पल्लवी पटेल ने कहा कि जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।

