गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में हत्यारोपी दरोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार को मंगलवार की दोपहर गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कोर्ट में हाजिर होने के फिराक में गोरखपुर आए थे। पुलिस ने आजाद चौक इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर एसआईटी कानपुर के सुपुर्द कर दिया है। दोनों पर कानपुर पुलिस की ओर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसआईटी ने देर शाम तक दोनों से पूछताछ कर रात 8 बजे एसीजेएम राहुल सिंह के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
8:00 बजे गेट नंबर 3 से प्रवेश कराया गया 9:05 पर गेट नंबर 2 से निकाला गया है। गेट नंबर 3 पर मीडिया कर्मियों का ज्यादा मौजूदगी होने के कारण गेट नंबर 2 से आरोपियों को निकाला गया।

